
सोनभद्र।नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक जी का प्रथम सोनभद्र आगमन पर आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान के अगुवाई में सभी शिक्षामित्रों की तरफ से भव्य स्वागत जिला कमेटी सोनभद्र द्वारा किया गया वेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को सोनभद्र मे प्रवेश करते ही सोनभद्र के प्रारम्भिक सीमा मधुपुर मे मिलकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति स्वरूप सर को सर की छवि सप्रेम भेट की गई।
इस मौके पर अनुज कुमार सिंह जिला मंत्री सोनभद्र,अमित कुमार जिला सचिव,सुमन चौबे महिला मोर्चा सदर ब्लॉक अध्यक्ष,भोला नाथ जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष करमा,सौरभ श्रीवास्तव ब्लॉक मीडिया प्रभारी करमा,किरन सिंह महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष करमा,एवं दर्जनों की संख्या मे शिक्षामित्र भाई बहन उपस्थित रहे।