(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। करीब 15 दिनों से चली आ रही है अधिवक्ताओं की हड़ताल आज शुक्रवार को समाप्त हो गया है। अधिवक्ताओं के हड़ताल समाप्त होने के बाद कचहरी में आज काफी चहल-पहल देखी गई। बता दे की प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं पर हुए हमले हत्या जैसी तमाम घटनाओं को लेकर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हड़ताल चल रहा था। आज आज प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल को समाप्त कर कम पर लौट गए हैं। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल चौ हरी ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर लिया गया है और सभी अधिवक्ता कम पर लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि अब न्यायालय का कामकाज निर्धारित समय पर चलेगा।