
अनपरा : वाहन सं0 UP-64-R-0133 टाटा इंडिगो के चालक व उसके 02 अन्य साथियो द्वारा शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाते हुए करहिया बैरपान के बीच तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वाहन सं0 MP-20-CG-7531 व UP-14-BJ-0915 में जोरदार टक्कर मारते हुए भागने लगे जिसके सम्बन्ध में सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो टाटा इंडिगो कार संख्या UP-64-R-0133 के वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास किये किन्तु तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टक्कर मार दिये । इस कृत्य से आम जन मानस में अफरा-तफरी मच गयी जिसके सम्बन्ध में वाहन सं0 MP-20-CG-7531 में सवार श्री सन्तोष कुमार दुबे पुत्र श्री इन्द्रपाल दुबे निवासी वार्ड नं0-5 नेहरु नगर सिंगरौली(म0प्र0) की लिखित तहरीर पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/23 धारा 279, 332, 337, 353, 427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गगन सिंह पुत्र अमोलक सिंह निवासी NCL colony MQ 323 थाना शक्तिनगर, सोनभद्र मूल पता दर्शनएम0एन0यू0 कालोनी मकान नं 191, ढिल्लो निवास, अमृतसर (UP-64-R-0133 के चालक और किसन कुमार सिंह पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी चिल्काडाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर सोनभद्र मूल पता भटारो, थाना करताहा, वैशाली बिहार 3. रामेश्वर सिंह पुत्र मनिराम सिंह B type खड़िया कालोनी, बलरामपुर, राज्य छत्तीसगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया।