भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

अजीत कुमार (संवाददाता)

म्योरपुर-सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने म्योरपुर मंडल के बूथ संख्या 50 तथा बभनी मंडल के बूथ संख्या 157,158 में जाकर आमजनों से संपर्क कर मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को बताया। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोड़ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष की सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ सफलतम कार्यकाल के बारे में बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और विधायक ने प्रबुद्धजनों 9090902024 पर मिस्ड कॉल दिलाकर जनसंपर्क अभियान से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि देश में पिछले 9 वर्षों में राष्ट्र प्रथम मंत्र के साथ हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों की आशा,अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।भाजपा सरकार में आज चहुंओर विकास की गंगा बह रही है।इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार,मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, अमरकेश सिंह, भाजयुमो सोशल मीडिया सहसंयोजक नीरज अग्रहरी, जिला मंत्री आशीष अग्रहरी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इरफान अहमद, सेक्टर संयोजक जितेंद्र अग्रहरि,बूथ अध्यक्ष काशी सिंह, ज्ञानदास, शशिकांत अग्रहरि, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए