भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट आर्यन गुप्ता को किया सम्मानित

(तौसीफ अहमद) मीरजापुर। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने इंडो नेपाल काठमांडू के आयोजित अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स में दस किलोमीटर ट्रैक रनिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले मीरजापुर के खिलाड़ी आर्यन गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सुबे से एक मात्र खिलाड़ी आर्यन गुप्ता ने काठमांडू के रंगशिला स्टेडियम में बढ़िया प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा की आर्यन गुप्ता ने इंडो नेपाल में हुए अंतराष्ट्रीय एथलेक्टिस में गोल्ड मेडल जीता है। मीरजापुर से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कई मौके पर शहर का मान सम्मान बढ़ाया है।पीएम मोदी के खेलो इंडिया का असर चीन में हुए 19 वे एशियन गेम्स में देखने को मिला है। जहा भारत ने इतिहास रचते हुए सौ से ज्यादा पदक हासिल किया है।

ये भी पढ़िए