करवा चौथ का व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु के लिए रखा व्रत ईश्वर से कि कामना

(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। आज बुधवार को नगर और आसपास क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति के जीवन के लिए ईश्वर से दीर्घायु और स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए कामना किया। महिलाओं ने करवा चौथ व्रत को निर्जला रखा। आज बुधवार को रात्रि में आसमान में चांद का दीदार करके उसके बाद पति का दीदार किया। व्रत धारी महिलाओं ने अपने पति का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद पति में पत्नी को जल और मिष्ठान खिलाकर व्रत को तुड़वाया उसके बाद महिलाओं ने प्रसाद के बताओ फल आदि का ग्रहण किया। आज रात्रि में महिलाएं दुल्हन के रूप में नए कपड़े में सजी-धजी रही। आज दिन में भी महिलाओं बाजार में सामानों की खरीदारी करते देखा गया। महिला में आज सुबह से लेकर देर शाम तक निर्जला व्रत रही।

ये भी पढ़िए