दर्जन भर से ऊपर लोगों की दावेदारी
(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की भाग दौड़ शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर नंदलाल जी का ताज पोसी होने के बाद अब नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की इस बार लंबी लोगों की दावेदारी है। जिले के हर मंडल में मंडल अध्यक्ष की तैनाती जिला अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी इसको लेकर उम्मीदवारों की भाग दौड़ अभी से ही शुरू हो गया है की नगर मंडल के अध्यक्ष पद हमें मिल जाए को लेकर भाग दौड़ से लेकर अपना अपना पक्ष रखना और नेताओं के द्वारा सोर्स लगाकर पद पाने के लिए अभी से दौड़ धूप नेता शुरू कर दिए है । पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने में मंडल अध्यक्ष की तैनाती हर मंडल में होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। इस बार मंडल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसको मिलेगी के कयास लगाया जा रहे हैं वैसे दर्जन भर नेता जिला अध्यक्ष के स्वागत में आगे पीछे भाग दौड़ कर रहे हैं। इस बार नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारी में गोरख नाथअग्रहरि मनीष जायसवाल पंकज अग्रहरि धनंजय रावत सुमित सोनी बबलू सिंह संजय तिवारी प्रेम नारायण सिंह सुबेश मौर्य मनोज तिवारी आदि लोगों की उम्मीदवारी की दावेदारी है। सारे लोगों की दावेदारी जिला अध्यक्ष के विवेक पर आधारित है कि इस बार नगर मंडल की कमान किस व्यक्ति को सौंप जाती है जो पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में अपना अच्छा खासा नगर और आसपास के क्षेत्र में प्रदर्शन कर मत एकत्र कर सकेगा। सूत्रों की माने तो कई ऐसे चेहरे हैं जो गुमनाम है। इस बार मंडल अध्यक्ष कौन होगा यहां का और सत्ता सुख लेगा।