जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत, मचा कोहराम

दीनदयाल/केकराही : करमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित अतरवाँ गांव में रविवार की सुबह जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरवाँ निवासी अशोक कुमार मौर्य (उम्र-45 वर्ष) पुत्र स्व० शम्भू मौर्य बारिश का मौसम आ जाने से घर के बगल में स्थित भूसा रखने वाले घर मे पानी गिर रहा था। जिसके छप्पर पे रविवार की सुबह अशोक मौर्य तिरपाल लगाने के लिए चढ़े। तिरपाल लगते वक्त ही उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो आनन फानन में उनको लेके किसी झाड़ फुक वाले के पास गए। जहाँ उनकी हालत में कोई सुधार नही हुआ बल्कि उनकी हालत और खराब हो गयी। स्थिति बिगड़ता देख परिजन उनको लेके लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृत्यु की खराब सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। इस मामले की जानकारी किसी ने कर्मा थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़िए