शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मण्डल नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष से मिला

शिक्षामित्रों की समस्यायों का होगा जल्द से जल्द निदान – नन्दलाल गुप्ता


(अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र।आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान के नेतृत्व में एवं भारतीय जनता पार्टी के करमा मण्डल के महामंत्री मनीष मिश्रा के सानिध्य में सोनभद्र के भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आदरणीय नन्दलाल गुप्ता जी से मुलाकात कर सोनभद्र जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई दी गई। और शिक्षामित्र के विभन्न समस्यायों को रखी गई जिस पर उनके द्वारा शिक्षामित्रों समस्यायों को रखने बीजेपी प्रदेश संगठन में रखने का आश्वासन दिया गया।

और अति शीघ्र बेसिक शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर समस्यायों को निदान कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ भाजपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के आवास पर मिलकर शिक्षामित्रों की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होने पूर्ण आश्वासन दिया कि हम आपके साथ है। उन्होने सेलफोन से समाज कल्याण मंत्री माननीय संजीव गौड़ से वार्ता कराई। उन्होने कहा कि आप लोग घबराए नहीं शिक्षामित्र की समस्या भाजपा के प्राथमिकता है। आप लोग का समस्या का निदान जल्द से जल्द होगा। इस मौके पर जिला संरक्षक उमाशाशंकर देव पाण्डेय, जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता संजय शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज कृपाल राम दूबे, ब्लाक अध्यक्ष करमा भोला नाथ जायसवाल,ब्लाक अध्यक्ष चोपन कमला प्रसाद, ब्लाक अध्यक्ष सदर महिला मोर्चा सुमन चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष नगवा महिला मोर्चा रजौती देवी, ब्लाक अध्यक्ष करमा महिला मोर्चा किरन सिंह, सदर मीडिया प्रभारी अभय मालवीय, करमा मीडिया सौरभ श्रीवास्तव, जिला कार्यकरिणी सदस्य रश्मिकांत शुक्ला आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़िए