भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष ने अनपरा में मनाया अटल जी की पुण्यतिथि

अनपरा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने अटल जी की पुण्यतिथि पर उनके किये गए कार्यो को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने अटल जी द्वारा किये गए कार्यो में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना,पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण गलियारा सहित नदी जोड़ो परियोजना पर चर्चा किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाकार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा,कुन्दन सिंह , युवा मंच (जायसवाल समाज)के प्रदेश अध्यक्ष विकाश जायसवाल,लल्लन यादव,सुरेश मिश्रा ,मनीष बैसवार(शुक्लाराम),सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए