गांधी विचार किसी ना किसी रूप में हर आदमी के अंदर जीवित है

(अजीत कुमार)

बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित की गई विचार गोष्ठी

म्योरपुर-सोनभद्र।ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महाकक्ष में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी।उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए गांधीवादी ,गांधी विचारक अरविंद अंजुम ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी जिंदा है और मनुष्य के जीवन काल तक जीवित रहेंगे।वह हर मनुष्य के दिल में किसी ना किसी रूप में मौजूद है।उन्होंने ईश्वर ही सत्य है की जगह सत्य ही ईश्वर है की बात कही क्योंकि सत्य ईश्वर के बराबर है। गांधी जीवन को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।उन्होंने कहा की आज दुनिया के 150 देशों में अहिंसा दिवस के रूप गांधी को याद किया जा रहा है। मतलब कोई देश या व्यक्ति हिंसा नही अहिंसा पर विश्वास करता है। बच्चों के सवाल पर उन्होंने कहा की गांधी की हत्या को किसी भी सूरत में सही नही ठहराया जा सकता।लोक तंत्र में विचारो को लेकर हत्या होने लगे तब तो मनुष्य का जीवन ही खत्म हो जाएगा क्योंकि सबके अपने भिन्न तरह के विचार है।शुभा प्रेम ने कहा की गांधी को समझने की जरूरत है और क्या सही है क्या गलत इस पर अध्ययन करने का प्रयास होना चाहिए।मौके पर विमल सिंह, डा० विभा,सर्व जीत सिंह,देव नाथ सिंह,जगत नारायण विश्वकर्मा,इंदुबाला ,बिहारी,अमरजीत वर्मा,सुभाष चंद्रा विजय,प्रमोद शर्मा,पूजा विश्वकर्मा,आशा, प्रीति यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे संचालन शिव शरण सिंह ने किया।

ये भी पढ़िए