
(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने बताया कि 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा का खाद्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा निकलेगा तत्पश्चात पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा और रात्रि में बिरहा मुकाबला का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने नगर और आसपास के लोगों से गोवर्धन पूजा में भाग लेने की अपील किया है।