
(राहुल गुप्ता)मिर्ज़ापुर। नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम सभा करहट में आयोजित आर्मी ग्राउंड पर भव्य दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी प्रतिभागी प्रतिभाग किये। उक्त प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मैराथन 10 किलोमीटर की दौड़ संपन्न हुई वही 1600 मीटर एवं 800 मी की दौड़ तथा बालिकाओं के लिए 3 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक युवा शक्ति आर्मी ग्राउंड करहट ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें साई नाथ हॉस्पिटल डॉक्टर अमित तिवारी, एवं महेश यादव श्याम स्टील तथा एग्रो पावर दिनेश मौर्य का सहयोग प्राप्त हुआ है। दौड़ प्रतियोगिता के अध्यक्षता कर रहे राजेश यादव फौजी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनको सेना में भर्ती हो कर देश सेवा करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि विनोद यादव पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन पूजा समिति वाराणसी, विशिष्ट अतिथि सुनील यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शक्ति संघ, अर्जुन सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल कुश्ती संघ, सुनील गुप्ता भामाशाह जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजक मंडल का धन्यवाद दिया। वही आयोजक आर्मी ग्राउंड परिवार करहट अध्यक्ष उजागर सिंह यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व किया कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार पीके द्वारा किया गया एवं आभार उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ यादव ने किया। उक्त अवसर पर जितेंद्र गुप्ता ,मिथिलेश पाठक, जेपी यादव, ग्राम प्रधान अजीत सिंह ,कृष्ण कुमार सिंह, विवेकानंद तिवारी सहित तमाम जनमानस एवं आर्मी ग्राउंड करहट के आयोजक मंडल के सदस्य आदि उपस्थित रहे।