जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण के दिये निर्देश


जनता दर्शन में 71 फरियादियों के द्वारा जिलाधिकारी को सुनायी गयी अपनी समस्या

मीरजापुर : शासन के मंशानुरूप अधिक से अधिक जन समस्याओं का समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा आये हुये फरियादियों से एक-एक मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समयबद्ध व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागो को भेजकर निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़िए