भारतीय संविधान चुनौतियों एवं नागरिकों का उत्तरदायित्व

सोनभद्र : जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में स्थित कुशवाहा भवन रावर्ट्सगंज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सबको एक मंच पर लाकर समाजिक चिंतन करना था। इस कार्यक्रम में मौर्य बंधुत्व क्लब के प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ही देश के नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है और नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वे संविधान मूल्यों और उसके आदर्शों के प्रति सजग रहें और संविधान को घर-घर रखने और सतत् अध्ययन करते रहने की जरूरत है क्योंकि जितने विकसित राज्य हैं वहां के नागरिक संविधान के प्रति सजग रहते हैं। उसे घर घर रखते हैं संविधान ही राष्ट्र को पूर्ण रूप से विकास करने की परिस्थिति पैदा करता है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ राकेश कुमार मौर्य संस्थापक बी एस एस जी ने कहा कि संविधान भारतीय नागरिकों की आत्मा है

जो ना सिर्फ भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है वरन् हर तरह से संरक्षित करता है। कार्यशाला को तेज प्रताप सिंह, राम सजीवन मौर्य, बब्बू जी, पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा जी, बजरंगी सिंह, देवी दयाल सिंह गुरु, नेशनल हास्पिटल के प्रबंधक डॉ लोकपति पटेल आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और संविधान के मूल्यों पर तथा देश के आज के हालातों पर वक्तव्य दिए। मंच संचालन डॉक्टर ओपी मौर्य जी तथा तेज प्रताप जी ने किया।इस दौरान धनंजय कुशवाहा पटना व दीप शिखा जी ने भी गीत के माध्यम से समाज के हालातों को सबके समक्ष रखे। कार्यक्रम में पंकज कुशवाहा, डॉक्टर दिनेश, रवि प्रकाश, रवि कांत, दीपशिखा, गायत्री वर्मा, दयाशंकर सिंह, उमेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर राम आंचल मौर्य और मौर्य बंधुत्व क्लब के द्वारा किया गया। इस दौरान देवो महेश पालीटेक्निक कालेज आई टी आई कालेज सुकृत के शैलेन्द्र कुमार मौर्य जी, काशी आई टी आई कालेज के प्रबंधक डॉ रविशंकर जी, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सिद्धांत वर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ माता प्रसाद जी, सुखराम सिंह मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शिवपूजन सिंह, डॉ रामजनम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए