किसानों में कृषि विज्ञान केंद्र ने वितरित किए उन्नत प्रजाति के बीज

अजीत कुमार (संवाददाता)

म्योरपुर-सोनभद्र।ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित बनवासी सेवा आश्रम के ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के सौजन्य से 118 किसानों को उन्नत किस्म के बीज वितरण किए गए।साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती करने के वैज्ञानिक तरीके बताए गए।कृषि विज्ञान केंद्र के डा० संजीव राव, डा० प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में स्वाभिमान पूर्वक आर्थिक स्वावलंबन की अपार संभावनाएं है जरूरत है कि हम खेती को आधुनिक और वैज्ञानिक विधि से करने का प्रयास करे जिससे जमीन की गुणवत्ता भी बनी रहे और किसान भाईयों को लाभ भी ज्यादा मिले। जैविक खेती के विशेषज्ञ शिव शरण सिंह ने जैविक खेती करने की जानकारी दी और कहा कि जिस खाद को हम बाजार से खरीदते है उससे ज्यादा तत्वों वाला खाद हम घर पर तैयार कर सकते है उसमे लागत भी कम आएगा।विजय प्रकाश और इकरार अहमद अंसारी ने कहा की मोटे अनाज का प्रचलन बढ़ रहा है इसके खेती और उपयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।हमारी भारतीय कृषि व्यवस्था मोटे अनाजों पर निर्भर रही थी लेकिन उस दौरान उपज कम होता था।आज उपज बढ़ाने के कई तरीके विकसित हो चुके है।ग्राम निर्माण के प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने बताया कि 50 किसानों को अरहर,25 को मक्का, 10 को रागी, सावा कोदो ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह के हाथों वितरित किया गया।

ये भी पढ़िए