ललई सिंह यादव की मनाई गई जयंती

अजीत कुमार (संवाददाता)

म्योरपुर-सोनभद्र। छोटे पेरियार नाम से प्रसिद्ध ललई सिंह यादव का जन्मदिन मूलनिवासियों द्वारा चंद्रोदय सेवा संस्थान के बैनर तले परनी में शुक्रवार की सांय मनाया गया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरहा गायक राजकुमार यादव (आजमगढ़),सुनीता चंचल(मऊ ) का रातभर श्रोतागण मिशनरी गीतों पर झूमते रहे। छोटे पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन चित्रण,योगदान पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,आईपीएफ राष्ट्रीय सचिव दिनकर कपूर,बसपा मंडल कोआर्डिनेट राम विचार गौतम,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विवेक वर्मा,प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,चंद्रशेखर,ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद ने वक्तव्य में कहा कि सामाजिक विषमता का मूल, वर्ण व्यवस्था, जाति व्यवस्था, श्रृति, स्मृति और पुराणों से ही पोषित है। सामाजिक विषमता का विनाश सामाजिक सुधार से नहीं अपितु इस व्यवस्था से अलगाव में ही समाहित है। अब तक इन्हें यह स्पष्ट हो गया था कि विचारों के प्रचार प्रसार का सबसे सबल माध्यम लघु साहित्य ही है।ललई सिंह यादव ने पहला विद्रोह यहीं किया और अस्पृश्यता के ख़िलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।संचालन अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान पन्ना लाल किरवानी,राम सजीवन प्रधान पिण्डारी,सुधीर कुमार, बाबूराम भारती,अटल बिहारी, सुरेश यादव, संदीप कुमार, दयाशंकर, मोहन सिंह, अशोक यादव, राधेश्याम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए