
सोनभद्र। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के आह्वान पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बउवार गांव में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे द्वारा महिला कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओ को प्रतिज्ञा दिलाई । महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को के रोकथाम के लिए महिलाओं को ससक्त करने का आह्वाहन किया गया। घरेलू हिंसा व सामाजिक उपेक्षा की शिकार महिलाओं की लड़ाई लड़ने का संकल्प उषा चौबे ने किया।
वहीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत, हिंसा के खिलाफ लडूंगी। समाज में धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेद भाव का हर स्तर पर विरोध करूंगी , देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और महिला असुरक्षा को मिटाने के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करूंगी। बिना किसी स्वार्थ के ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान दूंगी। मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी है, 2024के लोकसभा चुनावो में अपने बूथ से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराना मेरी जिम्मेदारी है। मैं आज से कार्य करना शुरू करूंगी उन्होंने कहा की कांग्रेस के सिद्धांत आधी आबादी को मिले पूरा हक, समान जिम्मेदारी और समान अवसर,को सफल बनाने की पूरी कोशिश करूंगी। पार्टी के सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करूंगी। और पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी को जिताने के लिए मैं पूरी मेहनत और लगन काम करूंगी। चौबे ने कहा की जिले में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना मेरी प्रथम प्राथमिकता है, साथ ही साथ शोषित ,पीड़ित , और महिलाओ पर बढ़ रहे अपराध के मामले में महिला कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी।