पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने किया पौधारोपण, वृक्षारोपण अभियान के तहत अनपरा थाने में लगाया पौधा, कहा- हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पेड़

अनपरा : अनपरा थाना परिसर में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने पुलिस कर्मियों के साथ पौधारोपण किया। सीओ के आवाह्न पर पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। थाना परिसर में कई फलदार और छायादार पौधेरोपित किए गए। सीओ ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करने की प्रति जागरूक किया गया।

पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। आज जो बरसात की कमी आई है। वह पेड कम होने से आई है। अगर हम पौधरोपण करेंगे तो वातावरण प्रदूषित नहीं रहेगा। इस समय तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। वृक्षों के बगैर जन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

‘अगर प्रकृति को नियंत्रित रखना है तो पौधारोपण जरूरी’

वृक्षारोपण के लिए उन्होंने आम लोगों को भी जागरूक किया। वही थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने पौधरोपण के कार्य की प्रशंसा की तथा हर एक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर प्रकृति को नियंत्रित रखना है तथा प्रदूषण से मुक्ति पानी है तो पौधरोपण करना आवश्यक है। कहा कि अगर पेड़ों का कटान बंद नहीं हुआ तो हम लोग एक दिन सांस लेने के लिए परेशान हो जाएंगे। इस दौरान पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल, रेनूसागर चौकी प्रभारी शशि भूषण यादव, उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पंकज पाठक, हेड कांस्टेबल कुंज बिहारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल रॉबिंस तिवारी, , कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल विजय यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए