पति की हत्या करने वाले आरोपी पत्नी व प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : के जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रामसनेही खरवार के हत्या के आरोपी पत्नि व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, मोबाइल व बाइक बरामद किया है। मामले का खुलासा सोनभद्र एसपी डा0 यशवीर सिंह ने पुलीस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर किया।

बता दें की जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में पांच दिनों से घायब भाजपा कार्यकर्ता का शव गांव से 08 किमी दूर जंगल में मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आने के बाद परिजनों में कोहराम मंच गया था। मामले में सोनभद्र एसपी डा0 यशवीर सिंह द्वारा जल्द खुलासा की बात कही गई थीं।

वही मामले का खुलासा करते हुए एसपी डा0 यशवीर सिंह ने बताया की रामसनेही खरवार के पत्नि बिंदु खरवार उम्र 30 वर्ष का दुसरे समुदाय के लड़के शमशाद पुत्र मु0 सत्तार उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी थाना जुगैल के साथ प्रेम संबंध था। दोनो के बीच प्रेम संबंध में रामसनेही बांधा बन रहा था। किसकी वजह से दोनो ने मिलकर रात में सोते वक्त समसनेही खरवार की हत्या कर शव को गांव से लगभग 08 किमी दूर जंगल में ले जाकर फेक दिया था। मामले में परिजनो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच किया गया।

एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रातः 06.30 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा घटना में शमिल दोनों आरोपियों शमसाद अली पुत्र मु0 सत्तार उम्र लगभग 24 वर्ष व बिन्दु खरवार पत्नी मृतक प्रेम मोहन खरवार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी जुगैल को ग्राम चौरा से गिरफ्तार कर लिया गया आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शमसाद व बिन्दु एक दुसरे अनैतिक सम्बन्ध था। जिसमे बिन्दु का पति मृतक प्रेम मोहन खरवार बाधक था। दोनो ने योजना बनाकर दिनांक-08/09.10.2023 की रात्रि को जब प्रेम सो रहा था तब कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर उसके शव को घर से करीब 08 किमी दुर जंगल में फेक दिये।

ये भी पढ़िए