नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के प्रकरण से संबंधित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में महिला संबंधित अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ढमगंज पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0 अ0 सं0 94/2023 धारा.363, 376डी,506 भादवि व 5/6पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज सोमवार न्यायलय भेजा गया। गिरफ्तार वांछित आरोपी का विवरण खुर्शीद अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी निवासी ग्राम सलैयाडीह थाना विन्ढमगंज सोनभद्र। . अजीत कुमार जायसवाल पुत्र प्रेम शंकर जायसवाल निवासी ग्राम सलैयाडीह थाना विन्ढमगंज सोनभद्र। अंकित कुमार जायसवाल पुत्र प्रेम शंकर जायसवाल निवासी ग्राम सलैयाडीह थाना विन्ढमगंज सोनभद्र। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मै
प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, थाना विन्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
हे0 का0 दिनेश कुमार प्रजापति थाना विन्ढमगंज ।विनय कुमार थाना विन्ढमगंज जनपद इन्हीं के द्वारा दुष्कर्मी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मामले में हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़िए