
(राहुल गुप्ता)मीरजापुर : राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया से कलेक्ट्रेट तक आयुर्वेद जन जागरूकता रैली निकला गया जन जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वी एस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आज धन्वंतरि जयंती के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली | रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद पर स्कूली बच्चों को जानकारी भी प्रदान की गई | जन जागरूकता रैली तहसील चौराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कैंपस में समाप्त हुई, समापन नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह की अगुवाई में हुई | उक्त अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी श्रीकांत रजक के अलावा अख्तर जहां एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण के साथ-साथ स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।