
ओबरा (रँगेश सिंह)सोनभद्र : आज भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के मार्गदर्शन में ओबरा विधान सभा ४०२ के ओबरा मण्डल के वार्ड ३ में ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम के अन्तर्गत माटी संग्रह का कार्य का शुभारंभ किया गया।
जिसके अन्तर्गत जिला अध्यक्ष अजीत चौबे और मण्डल अध्यक्ष सतीश पांडेय के साथ समस्त भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर माटी संग्रह करने का कार्य किया। जिसका उद्देश्य संपूर्ण भारत से माटी का संग्रह कर देश के महापुरुषों के नाम वृक्षारोपण किया जाना है। वही इस कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है आज भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हम लोग जिले के हर नगर, हर गांव में जा रहे है हर मोहल्ले व वार्डो में घरों के आंगन की मिट्टी ले रहे है। जिले के हर वार्डो से मिट्टी व अछत्त लेकर प्रदेष में जायेगा फिर ये अछत व मिट्टी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जाकर 78 पोधो को लगाया जाएगा जिससे देश के शहीद सपूतों के लिए चरण पादुका बनाया जायेगा। इस अवसर पर राम यश पाण्डेय, सुखनंदन चौससिया, बबलू चौबे, सुनीता पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील सिंह, पवन मिश्रा, सुशील कुशवाह, शिवनाथ जायसवाल, बुद्धि नारायण जायसवाल, नित्यानंद दूबे, पंकज गौतम, रंग बहादुर पटेल, दशरथ शुक्ला,उषा शर्मा, पुष्पा दूबे, हेमलता, सरिता सिंह, राजकुमार यादव, सूर्या, भोला साहनी, रोहित पटेल, विनोद तिवारी, एवं भाजपा मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।