वाह भाई वाह टीवी शो ‘वाह भाई वाह’ में नजर आएंगी सोनभद्र की कृति, शैलेश लोढ़ा के साथ दर्शकों को गुदगुदाएंगी

सोनभद्र जिले के अमोखर गांव निवासी कृति चौबे कवयित्री के साथ गीतकार भी हैं।

कृति गुरुवार को छोटे पर्दे पर काव्यपाठ करती नजर आएंगी।

एक टीवी चैनल की ओर से प्रसारित कार्यक्रम वाह भाई वाह में उनकी प्रस्तुति होगी।

सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर की न्यू कॉलोनी निवासी युवा कवयित्री कृति चौबे गुरुवार को छोटे पर्दे पर काव्यपाठ करती नजर आएंगी। एक टीवी चैनल की ओर से प्रसारित कार्यक्रम वाह भाई वाह में उनकी प्रस्तुति होगी। इसमें वे देश के विख्यात कवि तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा के साथ दर्शकों को गुदगुदाएंगी कार्यक्रम की दो कड़ी में कृति हिस्सा लेंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

जिले की युवा कवयित्री की इस उपलब्धि पर लोग उत्साहित हैं। मूल रूप से अमोखर गांव निवासी कृति चौबे कवयित्री के साथ गीतकार भी हैं। उनके पिता रमाकांत चौबे किसान हैं। कृति राजकीय महिला महाविद्यालय छपका से स्नातक और जय मां भगवती पीजी कॉलेज से परास्नातक की पढ़ाई की हैं।

वह श्रृंगार, विरह, हास्य-व्यंग्य सहित कई तरह की कविताएं लिखती हैं। कृति ने बताया कि कार्यक्रम का पहला एपिसोड 29 जून को रात 10 बजे से प्रसारित होगा।

ये भी पढ़िए