सपा ने मनाई फूलन देवी की जयंती महिलाओं के सम्मान के लिए फूलन ने सड़क से संसद तक उठाई आवाजः देवी प्रसाद चौधरी

(अनीश खान)मीरजापुर। पूर्व सांसद स्व0 फूलन देवी की 60वीं जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट भवन व शिवपुर, लालगंज, जमालपुर, छानबे, हलिया मे जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर स्व0 सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्र्यापण करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्वा, समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती है। उन्होने कहा कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के पूर्वा के गोरहा गांव में अत्यंत निर्धन मछुआरा परिवार में 10 अगस्त 1963 को को हुआ था। जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में समाज की मुख्यधारा में जुड़कर दो बार मीरजापुर से सपा के टिकट पर सांसद बनी। उन्होने समाज को जागरूक करने के लिए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला। समाज के लोगो से आह्वान किया कि समाज जाागरूक हो ताकि अपने अधिकारो के लिए संघर्ष कर सके। श्री चौधरी ने कहा कि फूलन देवी ने जुल्म और अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाओ के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाई। जगह-जगह आयोजित जयंती समारोह में सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, आदर्श यादव, दामोदर मौर्या, सतीश मिश्रा, रामगोपाल बिन्द, रामजी बिन्द, राजेन्द्र बिन्द, परवीन बानो, राजकुमार यादव, सलीम बादशाह, चन्दन पटेल, बलराम यादव, झल्लू यादव, सिद्वान्त यादव, विजय मौर्या, हरिशंकर यादव, सोकिम अहमद, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, राणा प्रताप सिंह, दिनेश यादव, सूर्यकान्त सिंह पटेल, विजय पटेल, कन्हैया यादव, अनीस खान, अरशद अली, अमरेश सोनकर, रवि यादव, अशोक मिश्रा, गायत्री पटेल, ओमप्रकाश सोनकर, रंजीत फौजी आदि ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।

ये भी पढ़िए