कनहर बांध का जलस्तर तेजी से पहुचा 247 मीटर के लेवल तक

(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश मैं हो रहे बरसात के चलते अमवार कनहर नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। करीब महीने भर से कनहर नदी का जलस्तर बरसात ना होने के अभाव में नदी का जलस्तर नहीं के बराबर था। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हो रहे बरसात के चलते नदी में जल स्तर यह वृद्धि हो रहा है। तहसील क्षेत्र के अमवार मे स्थित कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए आज शाम तक 247 मीटर के लेवल तक पहुँच गया| आज सुबह 9 बजे बांध के पानी का लेवल 242 मीटर के आसपास था जो शाम छ: बजे के आसपास 247 मीटर हो गया| अगर बांध का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो आज रात्रि 11 बजे के आसपास बांध के मुख्य गेट तक पानी पहुँच सकता है| सिचाई विभाग के जेई नंदलाल यादव ने बताया कि 251 मीटर लेवल होते ही बांध के गेट से पानी निकलने लगेगा| सिचाई विभाग के अधिकारी बांध मे पानी भराव को लेकर लगातार नजर बनाये हुये है|

ये भी पढ़िए