
(अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस टीम द्वारा तीन नफर वारण्टी विजेन्द्र यादव पुत्र प्रेमचन्द्र यादव, निवासी ग्राम टिकुरिया, थाना करमा, सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष को मु0नं0 22/2023 धारा 138(1) वि0नि0अ0 तथा प्रेमचन्द्र यादव पुत्र बैजनाथ, निवासी ग्राम टिकुरिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 54 वर्ष व रामसकल पटेल पुत्र स्व0 राम स्वरूप पटेल, निवासी ग्राम जड़ेरुआ, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 59 वर्ष को मु0नं0 845/16 धारा 323, 504, 506 भादवि में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।