भट्टी मोड़ के पास बाइक व लूना में हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल

(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गुलाल झरिया भट्टी मोड़ के पास एक बाइक व एक लूना की टक्कर हो गया जिसमें दो लोग घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे भट्टी मोड़ के पास एक बाइक व एक लूना में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार पुष्पराज 30 पुत्र चतुर्गुण निवासी कटौन्धी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अज्ञात लूना सवार को भी हल्की फुल्की चोटें आई है। गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे बाइक सवार पुष्पराज को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। बता दे कि पुष्पराज दुद्धी बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे कि भट्टी मोड़ के पास उनकी बाइक में लूना से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक व लूना सवार कुल दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे बाइक सवार को सीएचसी में इलाज हेतु लाया गया वही लूना सवार का कही अन्यत्र इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़िए