
2 ग्राम विकास अधिकारी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर
(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र। विण्ढमगंज पुलिस ने धुमा गांव में शौचालय निर्माण घोटाले के आरोपी ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। कई महीने पूर्व शौचालय घोटाले के मामले में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच पुलिस क्षेत्रा अधिकारी को सौंप गई थी। काफी लंबे समय से जांच प्रक्रिया चल रही थी। आखिरकार आज धुमा गांव के ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज गुरुवार को मुखबिर के सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विण्ढमगंज थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-70/2022 धारा 409 भादवि व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामप्रसाद यादव पुत्र इन्द्रदेव प्रसाद यादव निवासी ग्राम धूमा, थाना विण्ढमगंज, को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इस मामले में दो ग्राम विकास अधिकारी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए गए हैं। उप निरीक्षक अफरोज आलम, हे0का0 अजीत राय, का0 अजीत पाल, थाना विण्ढमगंज की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।