
(प्रमोद कुमार)दुद्धी सोनभद्र । स्थानीय ब्लाक परिसर में आज शनिवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राम शकल, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ,क्षेत्रीय विधायक रामदुलार आदि ने भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम के दौरान शासन स्तर से चलाई जा रही महिलाओ की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे मुख्यरूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत मिले 33 फीसदी आरक्षण पर के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने महिलाओ को जागरूकता के बाबत सोराव में आयोजित अनुसुचित जाति एव जनजाति मोर्चा के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। साथ ही कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर जोर देने को कहा।

इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित क्रय विक्रय अध्यक्ष का आशीष तिवारी उर्फ विक्की को सम्मानित भी किया मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राम शकल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
भारत में परिवारवाद एक ताकत है जहा महिलाए परिवार जोड़ने का काम करती है ऐसी नारी शक्तियों के सम्मान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 23 सितम्बर को नारी शक्ति वंदन अधियम पास कर लागू किया जिससे महिलाओ की भागीदारी लोक सभा व राज्यसभा में बड़ेगी।यह बिल आने वाले वर्षो में महिलाओ के लिए वरदान साबित होगी।बेटियो को पढ़ाए और उन्हे अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करे।
जिला कार्यक्रम संयोजक रूबी प्रसाद ने कहा कि
नारी शक्ति बंदन अधिनियम के तहत विधान सभा व लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण महिलाओ को प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिया है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने व सभी क्षेत्रों में आगे आने के लिए बढ़ावा दे रही। महिलाओ को उज्ज्वला योजना आवास योजना घरौनी सभी महिलाओ के नाम से दिया जा रहा है।क्षेत्रीय विधायक राम दुलार ने कहा कि महिलाए अपने हक अधिकार को जाने भाजपा नारी सशक्तिकरण का बढ़ावा दिया और महिलाए घर से बाहर निकला शुरू कर दी वर्तमान समय में सैकड़ों महिलाए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जीविकोपार्जन का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन शारदा प्रसाद ने किया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी , मीरा सिंह गोड रूपा गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य राजन चौधरी, जीत सिंह खरवार , मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू,मोहन लाल खरवार सोना बच्चा अग्रहरि, नीरज अग्रहरि सहित सैकड़ों संख्या में महिलाएं उपस्थित रही|